फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Responsibility of every department fixed in Shravan fair

Lakhimpur Kheri News: श्रावण मेले में हर विभाग की जिम्मेदारी तय

Sat, 01 Aug 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 01 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Responsibility of every department fixed in Shravan fair
गोला के नीलकंठ मैदान में सावन मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते मंदिर कमेटी अध्
गोला गोकर्णनाथ। श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने सभी विभागों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। शनिवार को पौराणिक शिव मंदिर के निकट नीलकंठ मैदान में हुई बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुगम दर्शन, भीड़ प्रबंधन, यातायात, वैकल्पिक रूट, पार्किंग, पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, 24 घंटे चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार, महिला, वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा तथा विश्राम स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन

विधायक अमन गिरि, पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने भी सुझाव दिए। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला व स्थानीय स्तर के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed