{"_id":"6a6e322cf9274807c307c516","slug":"the-gang-used-to-rob-womens-earrings-using-stolen-bikes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-181442-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चोरी की बाइक से महिलाओं के कुंडल लूटता था गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चोरी की बाइक से महिलाओं के कुंडल लूटता था गिरोह
Sat, 01 Aug 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचौलिया। 22 जुलाई को पसगवां और 26 जुलाई को उचौलिया थाना क्षेत्र में महिलाओं से कुंडल लूट की घटनाओं में बदमाशों ने चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया था। शुक्रवार को पकड़े जाने के बाद उन्होंने पूछताछ में इसका खुलासा किया।
पकड़े गए पंकज उर्फ पिंटू ने पुलिस को बताया कि बाइक तीन माह पहले थाना पसगवां क्षेत्र के गांव मछेछा में नहर किनारे से चोरी की थी। पुलिस के अनुसार, बाइक लखीमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी बिंदेश गौतम के नाम पंजीकृत है। सेंडा के पास छीने गए कुंडलों में एक बेचकर दोनों बदमाशों ने आठ-आठ हजार रुपये बांट लिए, जबकि दूसरा कुंडल पंकज से बरामद हुआ।
उचौलिया की घटना में छीने गए दो कुंडलों में भागा एक आरोपी राजकुमार ले गया और दूसरा पुलिस को पंकज के पास मिला। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने खीरी और शाहजहांपुर में हुई चारों वारदातों में चोरी की इसी बाइक का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
-- -- -- -
एक सप्ताह में खीरी-शाहजहांपुर में चार वारदातें
पुलिस के अनुसार, पंकज उर्फ पिंटू और उसका फरार साथी राजकुमार 22 जुलाई को पसगवां क्षेत्र के किशनपुर अजीत और उसी दिन शाहजहांपुर में, 26 जुलाई को उचौलिया तथा 27 जुलाई को शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र के कोरो कुंइया में महिलाओं के कुंडल लूट चुके हैं। बदमाश एक वारदात खीरी और अगली शाहजहांपुर में कर पुलिस को चकमा देते रहे।