फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sonu's body found after 48 hours, search continues for Kallu

Lakhimpur Kheri News: 48 घंटे बाद मिला सोनू का शव, कल्लू की तलाश जारी

Sat, 01 Aug 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 01 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sonu's body found after 48 hours, search continues for Kallu
करसौर में सोनू का शव मिलने के बाद जुटे लोग। स्रोत: ग्राम प्रधान
बिजुआ/भीरा। शारदा नदी के बेल्हा सिकटिहा घाट पर नाव पलटने के 48 घंटे बाद शनिवार को लापता सोनू का शव मिल गया, जबकि कल्लू की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही। एनडीआरएफ की तीन टीमें मोटरबोट और आधुनिक उपकरणों से लगातार सर्च अभियान चलाती रहीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे दूध लेकर नदी पार कर रहे लोगों से भरी नाव पलट गई थी। नाव पर नौ लोग सवार थे। हादसे में सात लोग तैरकर बाहर निकल आए, जबकि करसौर निवासी सोनू और गंगाबेहड़ निवासी कल्लू लापता हो गए थे।
विज्ञापन

लगातार 48 घंटे की तलाश के बाद एनडीआरएफ ने ग्रंट नंबर-12 के पास घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में करसौर में सोनू का शव तलाश लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर, एनडीआरएफ की तीन टीमों के करीब 30 जवान अब तक करीब 120 किलोमीटर क्षेत्र में नदी के किनारों, संभावित स्थानों और गहरे हिस्सों में तलाश कर चुके हैं, लेकिन कल्लू का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीरा में कल्लू के पिता रऊफ लगातार शारदा किनारे बेटे के लौटने की आस लगाए बैठे हैं। वह एनडीआरएफ जवानों से बार-बार बेटे को तलाशने की गुहार लगा रहे हैं। बेटे का शव मिलने के बाद सोनू के परिवार का इंतजार खत्म हो गया, लेकिन कल्लू के परिवार की उम्मीदें अब भी शारदा की लहरों से जुड़ी हैं।

एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि दूसरे लापता युवक के मिलने तक सर्च अभियान जारी रहेगा।

करसौर में सोनू का शव मिलने के बाद जुटे लोग। स्रोत: ग्राम प्रधान

करसौर में सोनू का शव मिलने के बाद जुटे लोग। स्रोत: ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed