{"_id":"681b9724067d615f9705112b","slug":"video-wall-collapsed-due-to-soil-erosion-four-workers-buried-gurugram-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में हादसा: मिट्टी खिसकने से ढही दीवार, चार मजदूर दबे, इलाज के दौरान एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में हादसा: मिट्टी खिसकने से ढही दीवार, चार मजदूर दबे, इलाज के दौरान एक की मौत
गुरुग्राम सेक्टर-27 में बुधवार की शाम एक निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट की मिट्टी ढ़हकर दीवार गिरने से चार मजदूर दब गए। वहीं, पास ही काम कर रहे आठ मजदूर हादसे का शिकार होने से बच गए। मौके पर मौजूद मजदूर, ठेकेदार व मकान मालिक ने रेस्क्यू करके मजदूरों को दीवार के नीचे से बाहर निकाला। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चार मजदूरों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। दो मजदूर अस्पताल में उपचाराधीन हैं और एक मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जानकारी के अनुसार राजमिस्त्री सहित एक दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। बुधवार की शाम लगभग पांच बजे के सेक्टर-27 में स्थित मकान नंबर-173 में निर्माणाधीन मकान में बेसमेंट को खोदकर दीवार बनाई जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी ढ़हने से मकान की दीवार गिर गई और काम कर रहे चार मजदूर नीचे दब गए। मौके पर मौजूद मकान मालिक, ठेकेदार और मजदूरों ने मिलकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान पश्चिम बंगाल निवासी 42 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई।
स्थानीय पार्षद विकास यादव ने बताया कि जिस मकान के बेसमेंट की खुदाई की गई थी। कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद पानी एकत्रित हो गया था। ऐसे में साथ में बने मकान को नुकसान से बचाने के लिए बेसमेंट में दीवार बनाई जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। वहीं, सेक्टर-29 थाना के प्रभारी रवि कुमार का कहना है कि दीवार ढहने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। दीवार ढहने मामले की पूरी जानकारी ली जाएगी और आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।