{"_id":"681b45f2516011e417028a70","slug":"video-young-man-died-by-drowning-in-a-swimming-pool-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सलमान की मौत से सदमे में परिवार, स्विमिंग पूल में डूब कर युवक की मौत हुई, सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान की मौत से सदमे में परिवार, स्विमिंग पूल में डूब कर युवक की मौत हुई, सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज
बॉर्डर थाना क्षेत्र के खुशी वाटिका कॉलोनी स्थित स्विमिंग पूल में डूब कर युवक की मौत हो गई। युवक स्विमिंग पूल में नहाने गया था। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया है। मौलाना आजाद कॉलोनी बेहटा हाजीपुर में सलमान उर्फ बबलू (35) परिवार के साथ रहते थे। सलमान बेहटा हाजीपुर कॉलोनी स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था। कुछ देर बाद वह स्विमिंग पूल में बेसुध व्यवस्था में मिला। स्विमिंग पूल के स्टाफ ने परिजनों को सूचना देकर सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मौत की सूचना मिलने के बाद लोनी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा परिवार से मिलने पहुंचे।एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों से बात की है। परिजन पोस्टमार्टम करने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस स्विमिंग पूल में लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।