Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Mock drill was done in Yamunanagar's City Mall, rescue teams arrived sounding sirens; 50 people were rescued
{"_id":"681b49bccc79869845004033","slug":"video-mock-drill-was-done-in-yamunanagars-city-mall-rescue-teams-arrived-sounding-sirens-50-people-were-rescued-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर के सिटी मॉल में की गई मॉक ड्रिल, सायरन बजाते हुए पहुंची रेस्क्यू टीमें; 50 का किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर के सिटी मॉल में की गई मॉक ड्रिल, सायरन बजाते हुए पहुंची रेस्क्यू टीमें; 50 का किया गया रेस्क्यू
श्रीनगर के पहलगाम में करीब दो सप्ताह पहले आतंकवादियों द्वारा किए गए नरसंहार के विरोध में भारत ने भी पाकिस्तान पर हमला किया। इस हमले को लेकर तथा भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले युद्ध को देखते हुए बुधवार को प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा सभी जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की गई और इस बैठक के बाद सुरक्षा की दृष्टि से जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता तथा जिला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह द्वारा गाइडलाइन जारी की गई।
इसके बाद शहर के सिटी मॉल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल को देखने वालों की भी अच्छी खासी भीड़ यहां जुट गई थी। मॉक ड्रिल में शामिल पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनसीसी कैडेट, पब्लिक वर्क्स डिपार्मेंट, रेड क्रॉस तथा सिविल डिफेंस के सदस्य शामिल हुए।
मॉक ड्रिल के माध्यम से एक अभ्यास किया गया कि यदि युद्ध की स्थिति में कहीं पर बमबारी हो जाए या फिर कोई ऐसी स्थिति पैदा हो जाए जहां से लोगों को निकल जाना हो तो उन्हें किस प्रकार निकाला जा सकता है। यहां भी यही अभ्यास करने का प्रयास किया गया।
कंट्रोल रूम से प्रशासन को सूचना मिलेगी सिटी मॉल में हमला हुआ है और वहां पर कैजुअल्टी हुई जिसके चलते सभी विभाग जो कि पहले से ही चौकस थे तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां उनके साथ जिले के तमाम अधिकारी भी पहुंचे। यहां पहुंचते ही बचाव दल ने अपना कार्य शुरू किया और लोगों को रेस्क्यू करते हुए लगभग 50 लोगों की जान बचाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।