{"_id":"681b48aa4c7693bcf405c054","slug":"video-congress-will-take-out-save-constitution-rally-in-shahjahanpur-on-may-9-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली नौ मई को, प्रदेश अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली नौ मई को, प्रदेश अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि
शाहजहांपुर में कांग्रेस की ओर से संविधान बचाओ रैली का आयोजन नौ मई को दोपहर दो बजे गांधी भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अजय राय होंगे। आयोजन को लेकर भीड़ जुटाने की तैयारी शुरू हो गई है। टाउनहाल स्थित कार्यालय पर बैठक में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने कहा कि सत्तापक्ष लगातार संविधान पर हमला कर रहा है। संविधान को बचाने के लिए रैली का आयोजन किया जाएगा। अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खान ने रैली के महत्व पर जोर दिया। महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि भाजपा संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेसजनों ने भारतीय सेना द्वारा दुश्मनों को दिए गए मुंहतोड़ जवाब की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी देश की सेना के साथ पूर्ण रूप से खड़ी है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर हमेशा समर्थन करती है। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, अनूप वर्मा, रामजी अवस्थी, सईद अंसारी, रफी उल हसन, केवी मिश्रा, फुरकान अहमद कुरैशी, फरमान खान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।