फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two-year-old child dies after being hit by a bike in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: बाइक की टक्कर लगने से दो साल के बच्चे की मौत, घर के बाहर खेल रहा था मासूम

Sun, 09 Aug 2026 11:58 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 09 Aug 2026 11:58 AM IST
सार

शाहजहांपुर के मोहल्ला अजीजगंज में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ है। घर के बाहर खेल रहे दो साल के मासूम बच्चे को बाइक से टक्कर लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Two-year-old child dies after being hit by a bike in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में रजनीश के पुत्र कार्तिक (उम्र 2 वर्ष) को बाइक से टक्कर लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक रजनीश का पुत्र कार्तिक शनिवार की शाम करीब छह बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार युवक से उसे टक्कर लग गई। बाइक की टक्कर लगते ही कार्तिक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बाइक सवार को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम 
परिजन घायल कार्तिक को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। देर रात बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed