{"_id":"6a778a2fc8f2b9d840046c89","slug":"youth-crushed-to-death-by-truck-on-highway-identified-after-14-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-181185-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर ट्रक से कुचलकर युवक \nकी मौत, 14 घंटे बाद हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, 14 घंटे बाद हुई पहचान
विज्ञापन
राकेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/तिलहर। एक व्यक्ति को दवा दिलाने के लिए घर से निकले तिलहर के हटा दलेलपुर गांव निवासी राकेश (35) की दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर निजी मेडिकल कॉलेज के सामने शुक्रवार रात ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के करीब 14 घंटे बाद शनिवार दोपहर शव की पहचान हो सकी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी ममता पति का शव देखते ही बिलख पड़ीं।
परिजनों के मुताबिक राकेश बाहर रहकर मजदूरी करते थे और इसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार को ही वह घर लौटे थे। शाम करीब चार बजे वह घर से निकले थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो पत्नी ममता ने फोन किया। राकेश ने बताया था कि वह एक व्यक्ति की दवा दिलाने आए हैं और थोड़ी देर में घर पहुंच जाएंगे।
इसके बाद ममता रातभर पति के लौटने का इंतजार करती रहीं। देर रात दोबारा फोन किया तो संपर्क नहीं हो सका। शनिवार सुबह परिजनों ने राकेश की तलाश शुरू की। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस के माध्यम से परिजनों को हादसे की जानकारी मिली। करीब डेढ़ बजे ममता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। वहां पति का शव देखते ही उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन
वह बदहवास होकर सिर जमीन पर पटकने लगीं। मौजूद महिलाओं ने उन्हें संभाला और दोनों बच्चों की जिम्मेदारी का वास्ता देकर शांत कराया। मृतक के भाई ओमकार, ओमपाल, रामकिशन और नरवीर तथा बहन कौशल्या का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। राकेश जिस व्यक्ति की दवा दिलाने के लिए घर से निकले थे, उसका अब तक पता नहीं चल सका है। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वाहन चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-- ट्रक और चालक की तलाश में सीसी कैमरे खंगाल रही पुलिस
हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से संकेतक लगवाए और यातायात सुचारु कराया। इसके बाद शव को सड़क से हटाया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि ट्रक और उसके चालक का पता लगाया जा सके।
0000000000000000000
कार की टक्कर लगने से सब्जी लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग की मौत
शाहजहांपुर। हादसे में घायल लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव आसौवा निवासी 53 वर्षीय रामप्रसाद की राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह शुक्रवार की शाम बरबर-मोहम्मदी रोड पर पुलिस चौकी रामपुर मिश्र व बलमियां मोड़ के बीच कार की टक्कर लगने से घायल हो गए थे।
रामप्रसाद मजदूरी करते थे। शुक्रवार शाम चार बजे वह रामपुर मिश्र की बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल घर के लिए जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने उनकी गंभीर हालत को देख राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर लाकर भर्ती कराया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। बेटे रवि का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। रवि ने ही मोहम्मदी थाने में तहरीर देते हुए कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि हादसा मोहम्मदी में हुआ है। वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी। संवाद
0000000000000000000
रोडवेज की चलती बस से गिरकर दिव्यांग युवक घायल, चालक हिरासत में
मीरानपुर कटरा। बरेली से शाहजहांपुर जा रही रोडवेज बस से शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे यहां आ रहे गांव फीलनगर निवासी दिव्यांग अजीत वर्मा लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नखासा के सामने चलती बस से नीचे गिरकर घायल हो गए।
पुलिस ने उन्हें सीएचसी पर भेजने के साथ बस को अपने कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया। दिव्यांग अजीत को उतारने के लिए चालक ने बस की रफ्तार धीमी की, लेकिन बस रुकने से पहले ही वह नीचे उतरने के प्रयास में पायदान से गिरकर घायल हो गए। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में लेकर उसके यात्रियों को पीछे से आई दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए बस चालक से पूछताछ की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद