फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Permission to construct the entrance gate was not granted even after the survey.

Shahjahanpur News: पैमाइश के बाद भी प्रवेशद्वार निर्माण की नहीं मिली अनुमति

Sun, 09 Aug 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Permission to construct the entrance gate was not granted even after the survey.
मीरानपुर कटरा। श्रीरामलीला मेला मैदान की जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने गाटा संख्या 1969/01 और मेला मैदान की करीब चार घंटे तक पैमाइश कर सीमांकन किया। इसके बावजूद मेला कमेटी को प्रवेशद्वार का निर्माण शुरू कराने की अनुमति नहीं मिल सकी। तिलहर एसडीएम नीलिमा सिंह ने दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट के आदेश पर नायब तहसीलदार मीरानपुर कटरा निवेदिता ठाकुर, तिलहर के नायब तहसीलदार पंकज कुमार व राजस्व टीम ने सीमांकन की कार्रवाई पूरी की। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता लल्ला, मुन्ना सिंह नवादा, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीमांकन पूरा होने के बाद मुन्ना सिंह ने अपनी जमीन पर बाउंड्रीवाॅल की नींव के लिए जेसीबी चलाने की बात कही। इस पर श्रीरामलीला मेला कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता लल्ला और अन्य पदाधिकारियों ने विरोध किया। कमेटी ने केवल मेला मैदान के प्रवेशद्वार के निर्माण की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि विवाद की स्थिति में दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा गया है। विवाद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझने के बाद ही निर्माण की अनुमति दी जाएगी।

वहीं, मुन्ना सिंह ने बताया कि उनकी जमीन पर 12 दुकानों का नक्शा नगर पंचायत से पास हो चुका है। उन्होंने प्रवेशद्वार बनवाने का अपना वायदा पूरा करने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed