{"_id":"6a784e5f967deb9f6306cf74","slug":"finance-minister-suresh-khanna-took-a-jibe-at-the-sp-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- सपा वाले जिसे सामने देखते हैं, उसी के पक्ष में रंग बदल लेते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- सपा वाले जिसे सामने देखते हैं, उसी के पक्ष में रंग बदल लेते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 09 Aug 2026 03:24 PM IST
Link Copied
लखनऊ में आयोजित सपा के ब्राह्मण सम्मेलन में पीडीए में ब्राह्मणों को जोड़ने पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पीडीए की परिभाषा बदली है, उनसे ही पूछा जाना चाहिए कि उनकी प्राथमिकता क्या है। उन्होंने कहा कि ये लोग जिसे सामने देखते हैं, उसी के पक्ष में अपना रंग बदल लेते हैं।
एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरेश खन्ना ने कहा कि शाहजहांपुर की राजनीति में आदिकाल से ही ब्राह्मणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समाज के हर क्षेत्र में ब्राह्मण पूज्य और सम्मानित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी समाज के लोगों का सम्मान करती है और ब्राह्मण समाज के प्रति भी पूरा सम्मान है। उन्होंने कहा कि जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष भी ब्राह्मण हैं। इससे स्पष्ट है कि पार्टी में सभी वर्गों को समान सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।