फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man commits suicide by hanging himself after losing money in online game in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: ऑनलाइन गेम में गंवाए डेढ़ लाख रुपये, तनाव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 09 Aug 2026 02:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 09 Aug 2026 02:18 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन के मुताबिक युवक ऑनलाइन गेम में डेढ़ लाख रुपये हार गया था, जिससे वह तनाव में था। परिजन ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself after losing money in online game in Shahjahanpur
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के खगिया नगला गांव निवासी अरविंद (36 वर्ष) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। परिजन के मुताबिक वह ऑनलाइन गेम में करीब डेढ़ लाख रुपये हार गया था। इसी के चलते वह तनाव में था। इसी के चलते आत्महत्या की आशंका जताई गई है। उनके मोबाइल फोन में मोबाइल एप का स्क्रीन शॉट भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

अरविंद की गूजरपुर गांव में किराने की दुकान थी। उसी में वह कॉस्मेटिक का सामान भी बेचता था। मृतक के पिता रामरहीस पाल ने बताया कि शुक्रवार रात अरविंद खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। गर्मी अधिक होने के कारण उसकी पत्नी रेखा तीनों बच्चों के साथ बरामदे में सो गई थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे रेखा कमरे में झाड़ू लगाने पहुंची तो पति का शव पंखे के कुंडे से लटका देखकर चीख पड़ी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लिया 
पिता के अनुसार, बेटा ऑनलाइन गेम में करीब डेढ़ लाख रुपये हार गया था। इसके चलते वह काफी तनाव में रहने लगा था। परिजन के मामला जानकारी में आने के बाद उन्होंने समझाया था कि ऑनलाइन गेम खेलना बंद कर दें, धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। हालांकि, वह अपने नुकसान की भरपाई के लिए गेम में लगा रहा। पुलिस ने अरविंद का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed