फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police arrested two accused of murderous attack in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: सपने में भाई ने कहा- सोनू को गोली मार दो, हकीकत में तमंचा लेकर पहुंचे आरोपी, गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2026 02:04 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 09 Aug 2026 02:04 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने हैरान करने वाली बात बताई। आरोपियों ने कहा कि उनके सपने में मृत भाई ने सोनू को गोली मारने के लिए कहा था। इसलिए दोनों ने तमंचे से सोनू को गोली मारने का प्रयास किया था। 

विज्ञापन
Police arrested two accused of murderous attack in Shahjahanpur
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके मृत भाई ने सपने में आकर सोनू को गोली मारने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन गोली मिस होने से सोनू की जान बच गई।

विज्ञापन


चंदपुर गांव निवासी सोनू ने शनिवार को मदनापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह बुधवाना निवासी अपने चाचा रामू के घर से गांव लौट रहे थे। जिराऊ रोड पर मंदिर के पास पहुंचते ही चंदपुर गांव निवासी दिनेश और उसके भाई हुकुम सिंह ने उसे घेर लिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने सोनू से कहा कि उसकी बहन के कारण उनके भाई हरिओम की हत्या हुई है और इसमें उसका भी हाथ है। 
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दिनेश ने पीछे से सोनू को पकड़ लिया, जबकि हुकुम सिंह ने उसके सीने पर तमंचा रखकर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली मिस हो गई और सोनू बाल-बाल बच गया। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी पर पहले से दर्ज हुआ था एक मुकदमा 
सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को चंदपुर सैनाखेड़ा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हुकुम सिंह के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद किया है। सीओ ने बताया कि आरोपी दिनेश के खिलाफ वर्ष 2014 में भी मदनापुर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed