{"_id":"6a784e85545a1dde430dff93","slug":"video-kanwariyas-set-out-in-shahjahanpur-amidst-chants-of-har-har-mahadev-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ निकले कांवड़िये, लोगों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ निकले कांवड़िये, लोगों ने किया स्वागत
Mukesh Kumar
Updated Sun, 09 Aug 2026 03:25 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर जिले में सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्थे हर-हर महादेव के जयकारों के साथ निकले। भगवा वस्त्र पहने कांवड़िये डीजे और भजनों की धुन पर झूमते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। कांवड़ियों के जत्थों से हाईवे का माहौल शिवमय हो गया। रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा और जलपान कर कांवड़ियों का स्वागत किया।
फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल लेकर कांवड़िए अल्हागंज और जलालाबाद होते हुए कांट और शाहजहांपुर से गुजर रहे हैं। कांवड़ियों के जत्थे लिपुलेख भिंड हाईवे से होकर आगे बढ़े। हाथों में कांवड़ और जुबां पर भोलेनाथ के जयकारों के बीच कांवड़िये पैदल ही कई किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। युवाओं की टोलियां डीजे पर बज रहे शिव भजनों पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ती नजर आईं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हाईवे और प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शिवभक्तों के लिए पानी, फल और भोजन की व्यवस्था की। कई स्थानों पर लोगों ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इससे मार्ग पर भक्ति का माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।