{"_id":"681c252b7b1d9cda7a0a6178","slug":"video-308-boxes-of-liquor-recovered-in-fatehabad-the-consignment-was-being-transported-in-a-truck-2025-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में 308 पेटी शराब बरामद, ट्रक में भरकर ले जाई जा रही थी खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में 308 पेटी शराब बरामद, ट्रक में भरकर ले जाई जा रही थी खेप
एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने 308 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को काबू किया है। ट्रक में अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्की व अजय उर्फ अज्जू निवासी बल्लुआना तहसील अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब के रुप मे हुई है।
आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है। बुधवार देर शाम को पुलिस टीम गांव दरियापुर हाईवे पर चेकिंग पर थी। उसी समय एक आयशर ट्रक सिरसा की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रुकवाया तो ट्रक को रोककर ट्रक में सवार दो लोगों ने मौके से भागने का प्रयास भी किया। लेकिन पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। ट्रक चालक शराब संबंधी कोई कागजात भी पेश नहीं कर पाया। ट्रक चालक को एक चक्कर के 50 हजार रूपये मिलने थे। व्हाट्सएप कॉल पर सौदा तय हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।