{"_id":"681c87769ed5da70ac063d68","slug":"video-disaster-management-exam-was-conducted-in-aiims-bilaspur-under-the-supervision-of-who-2025-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: डब्ल्यूएचओ की निगरानी में हुई एम्स बिलासपुर में आपदा प्रबंधन की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: डब्ल्यूएचओ की निगरानी में हुई एम्स बिलासपुर में आपदा प्रबंधन की परीक्षा
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों की निगरानी में एम्स बिलासपुर में मास कैजुअल्टी ड्रिल का सफल आयोजन हुआ। इस अभ्यास का मकसद किसी बड़े हादसे या आपदा की स्थिति में अस्पताल की तैयारियों, समन्वय और कार्यकुशलता को परखना था। डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ डॉ. नेल्सन और डॉ. हेराल्ड ने पूरे अभ्यास का अवलोकन किया और कहा कि इस तरह के अभ्यास संस्थागत तैयारियों को मजबूती देते हैं। उन्होंने एम्स की टीम की त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और व्यावसायिकता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एम्स जैसे संस्थान के लिए ऐसे अभ्यास बहुत जरूरी हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यकारी निदेशक प्रो. डीएन शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश वर्मा और उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण शर्मा ने ड्रिल के संचालन में प्रमुख भूमिका निभाई। ट्रामा विभाग के डॉ. प्रबल और सर्जरी विभाग के डॉ. अजय धीमान समेत कई वरिष्ठ चिकित्सकों, नर्सिंग और सुरक्षा स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई। ड्रिल के दौरान अस्पताल को रेड जोन, ग्रीन जोन, परिवार क्षेत्र और मीडिया क्षेत्र में विभाजित किया गया ताकि एक वास्तविक परिदृश्य तैयार किया जा सके। यह अभ्यास डब्ल्यूएचओ के मास कैजुअल्टी मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा था, जिसके तहत एम्स नई दिल्ली में तीन दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।