{"_id":"681c7d61c754f3d4ca0c1380","slug":"video-dial-112-team-attacked-with-bricks-and-stones-in-sonipat-car-glass-and-lights-broken-2025-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में डायल 112 की टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, गाड़ी का शीशा व लाइट टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में डायल 112 की टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, गाड़ी का शीशा व लाइट टूटी
गांव उदेशीपुर में देर रात पुलिस की डायल 112 टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि घरेलू हिंसा की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर एक व्यक्ति ने छत से ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे गाड़ी के शीशे और छत को नुकसान हुआ। गाड़ी में तैनात पुलिसकर्मियों ने मशक्कत से जान बचाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बड़ी थाना की डायल-112 गाड़ी पर तैनात एसआई दीपक ने गन्नौर पुलिस को बताया कि रात करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि गांव उदेशीपुर से सूचना मिली थी कि उसका दामाद उनकी बेटी मोनिका से मारपीट कर रहा है। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक छत पर खड़ा होकर गोलियां दे रहा था।
उसने ललकारते हुए कहा कि पुलिस को किसने बुलाया है। वह पुलिस वालों को भी जान से मार देगा। उसके बाद वह घर की छत से पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकने लगा। पुलिसकर्मी ईंटों के हमले से मशक्कत से बच सके। हालांकि हमले में डायल 112 की गाड़ी के शीशे टूट गए और छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मी ने किसी तरह मौके से हट कर अपनी जान बचाई।
हमला करने के बाद आरोपी भाग गया। उसकी पहचान कंवरपाल उर्फ पोला के रूप में हुई। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कंवरपाल उर्फ पोला को गिरफ्तार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।