{"_id":"681c7cb3e11773548205c0f4","slug":"video-kushal-bhardwaj-said-the-condition-of-health-services-in-jogindernagar-is-ba-2025-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: कुशाल भारद्वाज बोले- जोगिंद्रनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: कुशाल भारद्वाज बोले- जोगिंद्रनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खस्ता
जोगिंद्रनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव एवं जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने कहा कि जनता हर दिन मुसीबत झेल रही है तथा प्रदेश सरकार को जनता के स्वास्थ्य की कोई फिक्र ही नहीं है। पूरी तरह से पंगु हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में डॉक्टरों के कुल 19 स्वीकृत पदों में से इस वक्त 15 पद खाली पड़े हैं। यदि विशेषज्ञ डॉक्टरों की बात करें तो एमडी, सर्जन, ईएनटी, स्किन, ऑर्थो, नेत्र और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं। यह अस्पताल शो पीस बन कर रह गया है। यहां से रोगियों को रेफर करने का काम ही ज्यादा हो रहा है। जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल की हालत पिछली भाजपा सरकार के दौरान भी खराब ही थी और आज कांग्रेस सरकार के शासन में और ज्यादा खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के 15 रिक्त पदों के साथ ही पिछले 18 सालों से सोनोग्राफर की नियुक्ति किसी सरकार ने नहीं की। कुशाल भारद्वाज ने कहा कि लडभड़ोल के सिविल अस्पताल, चौंतड़ा की सीएचसी और जोगिंद्रनगर की विभिन्न पीएचसी की सेहत पिछली भाजपा सरकार के दौरान भी काफी खराब थी और अब कांग्रेस सरकार के दौरान तो इन अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों की स्टाफ के बिना रीढ़ ही टूट चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।