{"_id":"681c7d685d809e48c70d910f","slug":"video-fire-broke-out-in-a-grocery-store-in-kaithals-sewan-no-loss-of-life-or-property-2025-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल के सीवन में किराना स्टोर की दुकान में लगी आग, जानमाल का नुकसान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल के सीवन में किराना स्टोर की दुकान में लगी आग, जानमाल का नुकसान नहीं
नगर के फिरोजपुर रोड पर एक किरयाना स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। इसके बाद समय रहते स्थानीय दुकानदारों और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया और एक बड़ी क्षति से बचाव हो गया।
आस-पास के लोगों ने बताया कि वीरवार सुबह जब आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो उन्होंने रिंकू किरयाणा स्टोर से धुआं निकलते देखा। नजदीक जाकर देखा तो पाया कि अंदर से आग की लपटें उठ रही थीं। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। संयोगवश, नगर में इन दिनों गेहूं के सीजन को देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहले से ही स्थायी रूप से तैनात थी, जिससे टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई।
फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक दिया। यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो यह आग आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी और नुकसान की मात्रा कहीं अधिक हो सकती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।