{"_id":"681dc07d35febf7d980a5380","slug":"video-video-brabka-bra-esasaeshana-canava-mataganaena-jara-athhayakashha-va-mahamatara-patha-para-kata-ka-takakara-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाराबंकी बार एसोसिएशन चुनाव: मतगणना जारी, अध्यक्ष व महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाराबंकी बार एसोसिएशन चुनाव: मतगणना जारी, अध्यक्ष व महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर
बाराबंकी जिला बार एसोसिएशन चुनाव 2025 की मतगणना गुरुवार सुबह 9 बजे से कचहरी परिसर में शुरू हो गई है। बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से हुए मतदान में अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कुल 2297 पंजीकृत मतदाताओं में से 2035 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 262 अधिवक्ता मतदान से वंचित रहे।
मतदान के बाद मतपेटियों को सील कर डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया था। गुरुवार को मतगणना प्रक्रिया चुनाव अधिकारियों की निगरानी में प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में पारदर्शी ढंग से चल रही है। कुल 107 राउंड काउंटिंग होनी है, जिसमें दोपहर 1:00 बजे तक 12 राउंड पूरे किए जा चुके हैं।
अब तक के रुझानों के अनुसार अध्यक्ष पद पर रमन द्विवेदी को 60 वोट, नरेंद्र वर्मा को 58 वोट तथा नरेश कुमार सिंह को 56 वोट प्राप्त हुए हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक बन गया है। वहीं महामंत्री पद पर रामराज 109 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि प्रदीप को 72 और शाहीन अख्तर को 57 वोट मिले हैं।
चुनावी माहौल पूरे कचहरी परिसर में गर्माया हुआ है। अधिवक्ताओं व प्रत्याशियों के समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मुख्य पदों के परिणाम शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम देर रात तक आने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।