Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Alert in railway stations and trains due to increasing tension between India and Pakistan in Sonipat
{"_id":"681dcb0d23387aa9c9092c27","slug":"video-alert-in-railway-stations-and-trains-due-to-increasing-tension-between-india-and-pakistan-in-sonipat-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से रेलवे स्टेशनाें व ट्रेनों में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से रेलवे स्टेशनाें व ट्रेनों में अलर्ट
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सोनीपत के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। स्टेशनों के साथ ट्रेनों में भी यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। रेलवे पुलिस ने स्टेशनों के साथ दिल्ली-पानीपत रूट पर ट्रेनों में सुरक्षा व गश्त बढ़ाई है। छोटे स्टेशनों पर ड्यूटी लगाकर अलग से जवानों की तैनाती की गई है।
दिल्ली व अंबाला मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद आरपीएफ व जीआरपी स्टेशन पर आने वाले यात्रियों सहित दिल्ली की ओर बादली व पानीपत की तरफ गन्नौर तक ट्रेनों में हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। सोनीपत आरपीएफ व जीआरपी थाना में 35-35 पुलिसकर्मी तैनात हैं।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते विवाद को लेकर दोनों थाना प्रभारियों के नेतृत्व में जांच तेज कर दी गई है। ट्रेनों में यात्रियों, सामान की जांच व गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 8 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह पुलिसकर्मी दिनभर बादली से गन्नौर तक आवागमन करने वाली ट्रेनों में जांच कर रहे हैं।
वहीं, सोनीपत-गोहाना रूट पर जांच के लिए 10 पुलिसकर्मियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। असामाजिक तत्वों व हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सोनीपत स्टेशन पर यहां से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में पुलिस यात्रियों के सामान की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।