फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hariyali Teej celebrated across the district; the essence of Haryanvi culture visible on the swings.

Sonipat News: जिलेभर में मना हरियाली तीज, झूलों पर दिखी हरियाणवी संस्कृति की रंगत

Mon, 17 Aug 2026 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej celebrated across the district; the essence of Haryanvi culture visible on the swings.
फोटो : सोनीपत के वेस्ट रामनगर में हरियाली तीज महोत्सव के दौरान झूला झूलती महिलाएं। स्रोत: पाठक
सोनीपत। जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज महोत्सव भी हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर झूले झूले और हरियाणवी लोकगीत गाकर त्योहार की खुशियां मनाईं। कहीं महिलाएं घाघरा, कुर्ता और ओढ़नी में नजर आईं तो कहीं आधुनिक परिधान के साथ भी हरियाणवी संस्कृति के रंग में रंगी दिखीं।
विज्ञापन

शहर के वेस्ट रामनगर में महिलाओं ने एकत्रित होकर झूला डाला। उन्होंने गुलगुले और सुहाली का स्वाद चखते हुए पारंपरिक गीत गाए और एक-दूसरे को झूला झुलाया। सुनीता, संतोष, मोनिका, मुकेश, प्रमीता, ललिता, पूजा, बाला, इंदु, गुड्डी और अनीता ने बताया कि तीज हरियाणवी संस्कृति का प्रमुख त्योहार है। इसके आगमन के साथ ही अन्य त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

इसी कारण हरियाणवी बोली में कहा गया है- ‘आगी तीज, बिखेरगी बीज।’ महिलाओं ने झूले पर पींग बढ़ाते हुए पारंपरिक रूप से सास का नाथ भी तोड़ा। वहीं, जटवाड़ा 360 की ओर से भी तीज महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य किया और झूले झूले।

फोटो : सोनीपत के वेस्ट रामनगर में हरियाली तीज महोत्सव के दौरान झूला झूलती महिलाएं। स्रोत: पाठक

फोटो : सोनीपत के वेस्ट रामनगर में हरियाली तीज महोत्सव के दौरान झूला झूलती महिलाएं। स्रोत: पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed