{"_id":"6a8221b0ddfca2fb4c0500d7","slug":"17-wrestlers-entered-the-pro-wrestling-rebellion-ring-sonipat-news-c-197-1-snp1003-158852-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रो-रेसलिंग रिबेलियन के रिंग में उतरे 17 पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रो-रेसलिंग रिबेलियन के रिंग में उतरे 17 पहलवान
विज्ञापन
फोटो : साेनीपत के सोनीपत के गन्नौर स्थित निजी स्कूल के खेल मैदान में पीडब्ल्यूआर के निदेशक सते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर। शहर के निजी स्कूल के खेल मैदान में शनिवार देर रात प्रो-रेसलिंग रिबेलियन के क्वालीफायर मुकाबले आयोजित किए गए। रिंग में 17 पहलवानों ने दमखम दिखाया। इनमें छह से सात पहलवान ऐसे रहे, जिन्हें विदेशी धरती पर डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में उतरने का अनुभव है। मुकाबले देखने के लिए मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। क्वालीफायर में मंसूर, जेटी बाबा, कुशाग्र राजपूत, जोरावर, सौरव गुर्जर, शैंकी, गुरु, रायल ठाकुर और जय स्टार समेत 17 पहलवानों ने हिस्सा लिया।
क्वालीफायर में चयनित पहलवानों को 11 सितंबर को नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में होने वाले प्रो-रेसलिंग शो ‘क्रांति’ में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यहां उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार्स के साथ एक ही रिंग में उतरने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक देवेंद्र कादियान ने किया। उन्होंने कहा कि कभी डब्ल्यूडब्ल्यूई को टीवी पर देखना युवाओं का सपना था, लेकिन भारतीय पहलवानों ने इस खेल में देश का नाम रोशन कर नई राह दिखाई। पीडब्ल्यूआर जैसे भारतीय मंच छोटे शहरों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए विदेश जाना पड़ता था, जबकि गन्नौर में क्वालीफायर होने से युवाओं को कम खर्च में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर एसीपी विपिन अहलावत, समाजसेवी वरुण सिंगला, पीडब्ल्यूआर निदेशक एवं पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार सतेंद्र डागर, महिपाल सिंह, निशांत गोयल और नवीन मलिक मौजूद रहे।