{"_id":"6a822182bdbb0183a30818eb","slug":"firefighters-and-sanitation-workers-extend-strike-sonipat-news-c-197-1-snp1003-158839-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दमकल-सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 18 कर बढ़ाई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दमकल-सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 18 कर बढ़ाई हड़ताल
विज्ञापन
फोटो : :सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरना स्थल पर नारेबाजी करते कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। दमकल और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 11वें दिन भी जारी रही। नगर निगम कार्यालय स्थित धरना स्थल पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने हड़ताल को 18 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला लिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि तब तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जाएगा। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है।
राज्य वरिष्ठ उपप्रधान राजीव खत्री ने कहा कि 13 मई को सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते में कई मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन इन्हें अब तक पूरी तरह लागू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमितीकरण के बजाय जॉब सिक्योरिटी का पत्र जारी कर सरकार कर्मचारियों को गुमराह कर रही है। जॉब सिक्योरिटी नियमित सरकारी नौकरी का विकल्प नहीं हो सकती।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला वरिष्ठ उपप्रधान वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए स्थायी रोजगार की व्यवस्था नहीं है और ग्रुप-डी के पदों पर भी उनकी नियुक्ति नहीं की जा रही। उन्होंने स्थायी भर्ती की मांग की।
विज्ञापन
राजीव खत्री ने बताया कि समझौते में पे-रोल फायरमैन और चालकों को नियमित करने, पांच वर्ष के वेतन वृद्धि एरियर का भुगतान, पांच हजार रुपये मासिक जोखिम भत्ता और पुलिस की तर्ज पर 7,500 रुपये वर्दी भत्ता देने समेत कई मांगों पर सहमति बनी थी। फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद दमकल कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नियमित नौकरी और भविष्य में ऐसी घटनाओं के लिए स्थायी नीति बनाने पर भी सहमति हुई थी। उन्होंने कहा कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।