सोनीपत। पब्लिक हेल्थ कर्मचारी यूनियन रजिस्ट्रेशन नंबर 1266 पंचकूला की जिला कमेटी सोनीपत की ओर से हुड्डा कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-15 में आम सभा आयोजित की गई। जिला प्रधान टीनू मदान की अध्यक्षता में हुई सभा में जॉब सिक्योरिटी के ऑफर लेटर समेत कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
जिला चेयरमैन सतीश शर्मा, जिला सचिव महावीर नागर और जिला प्रेस सचिव राकेश योगी ने आरोप लगाया कि आरके नागर ने डिवीजन कार्यालय में 14 अगस्त को पत्र क्रमांक 432/33 दिया है। उनके अनुसार, पत्र में यूनियन के पांच-छह नेताओं और अधिकारियों के नाम लिखकर उनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। यूनियन नेताओं का कहना है कि पत्र में भविष्य में किसी दुर्घटना की स्थिति में इन पदाधिकारियों को जिम्मेदार ठहराने की बात कही गई है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए पत्र की निंदा की।
सभा में सुनील चौहान, राजेंद्र राठी, रविंदर, नरेश शर्मा, बलकार, रघुनाथ और बसंत राठी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।