फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Message of patriotism echoes across the district on Independence Day; Industries Minister hoists the flag.

Sonipat News: स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में गूंजा देशभक्ति का संदेश, उद्योग मंत्री ने किया ध्वजारोहण

Mon, 17 Aug 2026 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Message of patriotism echoes across the district on Independence Day; Industries Minister hoists the flag.
फोटो: सोनीपत पुलिस लाइन में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपनी प्रस्तुति देती छात्राएं।
सोनीपत। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन परिसर में हुआ। जहां उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। परेड का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

उद्योग मंत्री ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज एक साथ मनाए जा रहे हैं। प्रकृति, संस्कृति और नारी शक्ति से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग व बलिदान का परिणाम है।
विज्ञापन

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मार्च पास्ट स्पर्धा में प्लाटून कमांडर अभिषेक के नेतृत्व में गृहरक्षी जवानों की टुकड़ी प्रथम, हरियाणा पुलिस (महिला) की टुकड़ी द्वितीय और क्रतिका के नेतृत्व में हिंदुस्तान गाइड नेवी विंग की टुकड़ी तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त नेहा सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगजीत सिंह, डीसीपी हेडक्वार्टर सोनाक्षी सिंह, डीसीपी ईस्ट मेधा भूषण, डीसीपी वेस्ट नरेंद्र सिंह, डीएफओ रेनूबाला, अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, एसडीएम सुभाष चंद्र, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, सीईओ जिला परिषद डॉ. अनमोल, नगराधीश सिमरन, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सोनीपत अशोक भारद्वाज समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
-----------------
खरखौदा में विधायक पवन ने किया ध्वजारोहण
खरखौदा। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक पवन ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि नशा युवा शक्ति, परिवार और समाज के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। नशामुक्त युवा और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सभी को प्रयास करना होगा। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर एसडीएम अमित भारद्वाज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खरखौदा सुषमा, न्यायाधीश सूर्यकांत चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष हीरालाल इंदौरा, एसीपी जोगिंदर शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप राठी, सीडीपीओ नीलम रंगा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
गोहाना में एसडीएम अंकित कुमार ने फहराया तिरंग
गोहाना। शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसडीएम अंकित कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर नगर परिषद गोहाना की चेयरपर्सन रजनी विरमानी, इंदरजीत विरमानी, पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा जिला सोनीपत, मार्केट कमेटी चेयरमैन कृष्ण सैनी, अनाज मंडी प्रधान श्यामलाल आढ़ती, गोहाना मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुद्गिल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादियान ने फहराया तिरंगा
गन्नौर। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक देवेंद्र कादियान ने ध्वजारोहण किया और हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रमाण-पत्र, लाइसेंस और अनुमतियों से जुड़ी अनेक प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया है। अनाज मंडी परिसर में पीटी, डंबल और लैजियम का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर एसडीएम प्रवेश कादियान, एसीपी विपिन कुमार अहलावत, तहसीलदार ललिता, तहसीलदार (अंडर ट्रेनिंग) देवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अमित कुमार, बीईओ सुरजीत सिंह समेत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed