{"_id":"6a822191298b2340f00e2a0e","slug":"16-acres-of-paddy-crop-submerged-due-to-distributary-breach-sonipat-news-c-197-1-snp1003-158853-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रजबहा टूटने से 16 एकड़ धान की फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रजबहा टूटने से 16 एकड़ धान की फसल जलमग्न
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गांव पुरखास के पास टूटे रजबहे पर रेत से भरे कट्टों को लगा कर कटाव रोकने का प्रय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर। गांव पुरखास में शनिवार शाम सरढ़ाना माइनर का रजबहा टूटने से करीब 15 से 16 एकड़ में खड़ी धान की फसल में पानी भर गया। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रजबहा का पानी बंद करवाकर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कराई। विभाग के अनुसार, खेतों में पानी भरने के बावजूद फिलहाल धान की फसल को नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार सरढ़ाना माइनर खुबड़ू झाल से गांव सांदल कलां तक जाती है। शनिवार करीब चार बजे पुरखास निवासी राजबीर के खेत के पास रजबहा टूट गया। पानी तेजी से खेतों में पहुंचा और करीब 15 से 16 एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों में चिंता बढ़ गई।
सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के जेई मनदीप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल रजबहा का पानी बंद करवाया और कर्मचारियों से क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कराई। पानी का बहाव रोकने के बाद खेतों से पानी निकालने की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई।