{"_id":"681dc1614c009e799201ea60","slug":"video-two-arrested-with-ganja-in-almora-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा: कबाड़ के ढेर से गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा: कबाड़ के ढेर से गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
अल्मोड़ा जिले के मौलेखाल कबाड़ के नीचे लाखों का गांजा छिपाकर ले जा रहे दो तस्कर पुलिस ने दबोच लिये। जिनके कब्जे से 34.145 किग्रा बरामद किया है। दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है। सल्ट के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती बुधवार शाम लखरकोट से लगभग 400 मीटर पहले कैंटर को चेक किया, जिसमें कबाड़ भरा था। शंका होने पर पुलिस ने बारीकी से चेक किया, तो कबाड़ के नीचे 3 बोरों में कुल 34.145 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। वहीं दो आरोपी शमशेर अली उर्फ छम्मा निवासी नया झरना, पीरुमदारा, रामनगर व मो. यामीन निवासी शाहपुर, थाना भोजपुर, मुरादाबाद को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने कैंटर सीज कर लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि आरोपी तनसालीसैंण से गांजा खरीदकर लाए थे, जिसे रामनगर की ओर तस्करी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।