Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Brave warrior Maharana Pratap's birth anniversary celebrated in Sonipat, heroic tales narrated
{"_id":"681dcb1ae9c4d060b409f85a","slug":"video-brave-warrior-maharana-prataps-birth-anniversary-celebrated-in-sonipat-heroic-tales-narrated-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में वीर योद्धा महाराणा प्रताप की मनाई जयंती, वीर गाथाओं का किया वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में वीर योद्धा महाराणा प्रताप की मनाई जयंती, वीर गाथाओं का किया वर्णन
वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में क्षत्रिय राजपूत महासभा की ओर से बहालगढ़ रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक निखिल मदान, विधायक कृष्णा गहलावत, मेयर राजीव जैन, मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री मदन सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के भाई माईराम कौशिक ने शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने वीर योद्धा महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण करके की। वक्ता के रूप में सुभाष सिसोदिया ने मेवाड़ राजवंश के इतिहास का वर्णन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जीवनी पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही कविताओं के माध्यम से महाराणा प्रताप के कौशल पर प्रकाश डाला। विधायक निखिल मदान व कृष्णा गहलावत ने कहा कि भारत हमेशा से ही वीरों की भूमि रहा है। यहां के वीरों की गाथा गौरवपूर्ण हैं, उन्हीं महान वीरों में महाराणा प्रताप के शौर्य एवं पराक्रम की गाथा सदैव भारत के युवाओं को प्रेरित करती है।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक समाज के न होकर बल्कि संपूर्ण समाज के हैं। जिनके बलिदानों की गाथा हम सुनते आ रहे हैं। आज हमारे युवाओं को उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। युवाओं को वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में क्षत्रिय राजपूत महासभा के पदाधिकारी व सदस्यों सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।