{"_id":"681dc56f7246a0d89f06c37e","slug":"video-solan-if-needed-we-are-also-ready-to-provide-services-ex-soldiers-roared-in-nalagarh-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: जरूरत पड़ी तो हम भी सेवाएं देने को तैयार, नालागढ़ में गरजे पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: जरूरत पड़ी तो हम भी सेवाएं देने को तैयार, नालागढ़ में गरजे पूर्व सैनिक
नालागढ़ में पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन में पूर्व सैनिकों की विशेष बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता बीबीएन पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिव लाल वर्मा ने की। बैठक में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना और सरकार को बधाई दी गई। साथ ही आशा व्यक्त की गई कि अबकी बार पाकिस्तान को निर्णायक जवाब दिया जाएगा । सभी पूर्व सैनिकों ने कहा कि यदि जरूरत पड़े तो वे भी देश हित में अपनी सेवाएं फिर से देने के लिए तैयार हैं। बैठक में अध्यक्ष शिव लाल वर्मा के अलावा कैप्टन सुरेश कुमार, शमशेर सिंह, मदन लाल, रूप लाल चंदेल, दीपक किनायत सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।