सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar administration is ready to deal with every challenge

भ्रामक संदेशों से बचें, आदेशों का करें पालन, हर चुनौती से निपटने को तैयार है प्रशासन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 08:45 PM IST
Gautam Buddha Nagar administration is ready to deal with every challenge
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन हर संभावित आपात स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस, स्वास्थ्य, फायर, विद्युत, आरडब्ल्यूए और उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सतर्क रहें और अफवाहों से बचें और सबको बिना डरे हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की जानकारी जैसे स्कूल बंद करने या ब्लैकआउट का निर्णय केवल प्रशासन द्वारा ही लिया जाएगा। जब तक आधिकारिक आदेश न आएं, कोई भी संदेश सोशल मीडिया पर न फैलाएं। सोशल मीडिया या व्हाट्सएप ग्रुप पर भ्रामक जानकारी या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस और जिला प्रशासन इसकी निगरानी कर रहा है। आरडब्ल्यूए एवं उद्यमी संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी भ्रामक संदेश या अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। अगर कोई भी भ्रामक संदेश प्राप्त होता है तो उसकी सक्षम स्तर से पुष्टि कर ली जाए। जिला प्रशासन द्वारा ब्लैकआउट, स्कूलों के बंद करने या अन्य कोई भी जानकारी के आदेश जारी किए जाएंगे। जब तक सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया कोई भी आदेश किसी भी संबंध में प्राप्त न हो, जब तक कोई भी भ्रामक संदेश सोशल मीडिया पर वायरल न करें। भ्रामक पोस्ट डालने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर अगर कोई गाइडलाइन जारी होगी तो वह आधिकारिक तौर पर की जाएगी। किसी भी तरह की अफवाह या गलतफहमी का शिकार नहीं होना है। पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया एवं वाट्सएप ग्रुपों पर विवादित भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर भी निगरानी की जा रही है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, फायर एवं विद्युत विभाग द्वारा भी अपनी अपनी तैयारियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। कंट्रोल रूम की स्थापना कर टोल फ्री नंबर जारी करने के निर्देश जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए टोल फ्री नंबर जारी करने की जिम्मेदारी सौंपी। इससे कोई भी व्यक्ति यहां संपर्क करके भ्रामक संदेश या अफवाह की पुष्टि कर सके। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि उनके द्वारा भी सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को पत्र प्रेषित किया जाए कि वह स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करें कि स्कूल बंद होने या अन्य किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें। इस संबंध में जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए जाएंगे। बता दे कोरोना काल में इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम नोएडा के सेक्टर-59 में एचसीएल के सहयोग से बनाया गया था। जिसमें लोगों को अस्पताल में जांच, इलाज, बेड, एंबुलेंस, दवा आदि की सुविधा के बारे में जानकारी दी जाती थी। पुलिस एवं सेना की गतिविधियों की वीडियो सोशल मीडिया पर ना करें वायरल अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने बैठक में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से कहा कि सभी लोग अपनी-अपनी सोसाइटियों में लिफ्ट के विद्युत कनेक्शन को इस प्रकार कर ले कि जब ब्लैक आउट के दौरान विद्युत आपूर्ति रोकी जाए तो लिफ्ट चालू रहे। जिससे ब्लैक आउट के दौरान कोई भी व्यक्ति लिफ्ट में न फंसे। सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को बताया जाए कि यदि उनको कहीं पर भी कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आती है, तो उसकी जानकारी तत्काल संबंधित पुलिस थाने को कराए। अगर उनको कहीं पर भी पुलिस फोर्स या आर्मी की कोई भी गतिविधियां नजर आती है, तो उसकी वीडियो बनाकर उसको सोशल मीडिया पर वायरल न करें। आपातकालीन स्थिति के दौरान क्या करें। क्या ना करें को लेकर भारत सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा गाइडलाइन जारी की जा रही है। जिनका अध्ययन करें। इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी, नगर मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह, एआरटीओ सियाराम वर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार ऋषभ अग्रवाल, जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी, सीआरपीएफ, एनडीआरफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी के अधिकारीगण तथा आरडब्ल्यूए व उद्यमी संगठन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमृतसर के मखनविंड में मिसाइल डिफ्यूज

09 May 2025

MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आईटीबीपी जवान के जवान को दी श्रद्धांजलि, कहा- अब आतंक का अंत तय

09 May 2025

Indo-Pak Tension: जवान के परिजनों से मिले सतीश महाना…स्थितियों को लेकर हुई बातचीत

09 May 2025

240 से ज्यादा गांवों का भ्रमण कर मंदिर में विराजमान हुई मां चंडिका, भावुक हुई ध्याणियां

09 May 2025

कपूरथला में आवश्यक वस्तुओं के भंडारण पर प्रतिबंध

विज्ञापन

सोनीपत में वीर योद्धा महाराणा प्रताप की मनाई जयंती, वीर गाथाओं का किया वर्णन

09 May 2025

सोनीपत में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से रेलवे स्टेशनाें व ट्रेनों में अलर्ट

09 May 2025
विज्ञापन

फतेहाबाद में अस्पताल की पांच छतों और तीन बनाए गए जमीन पर साइन, ऑक्सीजन प्लांट से ली जाएगी आपातकाल में बिजली सप्लाई

09 May 2025

Shimla: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने अधिकारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा उपायों पर किया मंथन

09 May 2025

भारत- पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर काशी में हाई अलर्ट

09 May 2025

Solan: सेना के जवानों को ड्यूटी पर निशुल्क पहुंचाएगी शूलिनी टैक्सी यूनियन

09 May 2025

बुलंदशहर के स्याना फ्लाईओवर के नीचे युवक को जमकर पीटा गया

09 May 2025

Solan: जरूरत पड़ी तो हम भी सेवाएं देने को तैयार, नालागढ़ में गरजे पूर्व सैनिक

09 May 2025

काशी की मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज

09 May 2025

Haldwani News: संभल के दो शातिरों ने रिवर वैली में की थी चोरी, गिरफ्तार

09 May 2025

हिसार में रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, ट्रेनों में की चेकिंग; यात्रियों के बैग खंगाले

09 May 2025

VIDEO: फिरोजाबाद में ग्लास फैक्टरी के सामने मिलीं दो लाशें, पुलिस जांच में जुटी

09 May 2025

अल्मोड़ा: कबाड़ के ढेर से गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

09 May 2025

जामा मस्जिद के बाहर नमाजियों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, बोले- पूरा देश भारतीय सेना के साथ

09 May 2025

VIDEO: अंबेडकरनगर: सरयू नदी में स्नान के दौरान दो छात्रों की डूबने से मौत

09 May 2025

VIDEO: जुमे की नमाज में भारतीय सेना के लिए की गई दुआ, पाक को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए की तारीफ

09 May 2025

VIDEO: जम्मू में रह रहे अपनों के कुशलक्षेम की आस में परिजनों की गुजरी रात, सैनिक के परिजन बोले- बेटे पर गर्व है

09 May 2025

VIDEO: बाराबंकी बार एसोसिएशन चुनाव: मतगणना जारी, अध्यक्ष व महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर

09 May 2025

नमाजियों ने मस्जिद के बाहर लगाए भारतीय सेना के जयकारे, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

09 May 2025

सिरमौर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीसी सिरमाैर को सौंपा ज्ञापन

09 May 2025

हाथरस जंक्शन पुलिस ने दुकान से मोबाइल फोन चोरी में दो अभियुक्त दबोचे

09 May 2025

Ayodhya: पाकिस्तान पर भारत की विजय के लिए अयोध्या में बगलामुखी ब्रह्मास्त्र महायज्ञ शुरू

09 May 2025

VIDEO: Ambedkarnagar: नदी में स्नान के दौरान दो छात्र डूबे, मौत

09 May 2025

पुंछ स्थित गुरुद्वारा साहिब हमले में बलिदान हुए ग्रंथियों को किया नमन

09 May 2025

गुरुद्वारा साहिब हमले में बलिदान हुए ग्रंथियों को किया नमन, की गई अरदास

09 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed