{"_id":"681e290d7dc78e2b1008e620","slug":"video-mla-byas-kashyap-submitted-a-memorandum-to-cm-collector-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जांजगीर-चांपा में डीएमएफ फंड के दुरुपयोग का आरोप, विधायक ब्यास कश्यप ने सीएम-कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर-चांपा में डीएमएफ फंड के दुरुपयोग का आरोप, विधायक ब्यास कश्यप ने सीएम-कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जांजगीर-चांपा जिले में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) फंड के दुरुपयोग का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है। जिले के विधायक ब्यास कश्यप ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर डीएमएफ फंड की जांच की मांग की है। ब्यास कश्यप ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के साथ-साथ वर्तमान प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। जिले में डीएमएफ फंड के तहत हर साल करोड़ों रुपये आते हैं, जो जिले के विकास कार्यों में खर्च किए जाने चाहिए। लेकिन विधायक ब्यास कश्यप का आरोप है कि यह राशि कहां खर्च हो रही है, इसकी कोई जानकारी जनप्रतिनिधियों तक को नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में पदस्थ कलेक्टरों ने इस फंड में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की और अपने करीबियों को फायदा पहुंचाया। अब वही आरोप बीजेपी सरकार के दौरान भी कलेक्टरों पर लग रहे हैं, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। विधायक ब्यास कश्यप ने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया था, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर 2024-25 और 2025-26 में हुए कार्यों की विस्तृत जांच की मांग की है। उन्होंने जांजगीर-चांपा कलेक्टर जनमेजय महोबे को भी पत्र लिखकर डीएमएफ से हुए निर्माण कार्यों, जैसे खोखरा में 3 करोड़ की लागत से बने खेल मैदान, सड़कों और भवनों की मरम्मत में हुई अनियमितताओं की जांच करने की मांग की है। विधायक ने पूर्व कलेक्टरों पर डीएमएफ फंड को "पॉकेट मनी" की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या वाकई डीएमएफ घोटाले की परतें खुलेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।