{"_id":"681dd43510b866cd6a02be4a","slug":"video-feast-was-organized-on-the-death-anniversary-of-baba-jagdish-in-mahendragarh-a-huge-crowd-of-devotees-gathered-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में बाबा जगदीश की पुण्यतिथि पर किया भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में बाबा जगदीश की पुण्यतिथि पर किया भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
महेंद्रगढ़ के बीचोंबीच स्थित विकटेश्वर प्राचीन महादेव मंदिर में शुक्रवार को बाबा जगदीश गिरी महाराज की तीसरी पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में शहर व आसपास गांवों से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी की ओर से महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग पंडाल लगाया गया था। बाबा विशवेश्वर नंदगिरी महाराज की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।
सुबह सवा आठ बजे हवन के उपरांत 101 साधु-संतों को प्रसाद वितरण के उपरांत भंडारे का शुभारंभ किया गया। रात नौ बजे तक चलने वाले भंडारे में शाम चार बजे तक करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गजानंद, राजेंद्र यादव, राजू, केशव, संदीप, धीरज यादव, बोबी यादव, संदीप तथा मोंटी सहित अनेक स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।