{"_id":"681dd71510b866cd6a02be51","slug":"video-one-day-satsang-program-was-organized-by-shri-krishna-kripa-jeevo-geeta-parivar-in-narnaul-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भारत भूमि ऋषि मुनियों का देश है और हम सब सनातन धर्म का अनुसरण करने वाले लोग है। हम हर कष्ट को सहन करना जानते हैं। परंतु इसके बाद भी अगर कोई हमारी सहनशीलता का फायदा उठाकर बिना कारण सिंदूर उजाड़ेगा तो फिर सिंदूर भी अपना काम करेगा। यह बात रेवाड़ी रोड स्थित एक निजी मैरिज पैलेस में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा आयोजित एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कही। इस मौके पर सर्वप्रथम आचार्य क्रांति निर्मल व पंडित देवकीनंदन द्वारा स्वामी ज्ञानानंद महाराज व आए अन्य अतिथियों से गीता पूजन करवाया। स्वामीजी ने बताया कि इस समय भारत व पाकिस्तान के बीच काफी तनाव चल रहा है। उन्होंने कहा कि हम कभी आगे चलकर युद्ध नहीं करते और सदा विश्व शांति की कामना करते हैं। अगर कोई कौरवों की तरह अंहकार में आकर किसी की भी नहीं मानें तो फिर उसे सबक सिखाना भी हम जानते हैं, क्योंकि हम भारतवासी सदैव धर्म के लिए युद्ध करते हैं। स्वामी जी ने सत्संग में मौजूद सभी लोगों से भारत माता के जयकारे लगाते हुए देश भक्ति भजन भारत भूमि ये हमारी तुझको प्रणाम हमारा है सुनाकर सभी में जोश भर दिया। स्वामी जी ने कहा कि पुण्य कमाई केवल मानव जीवन में ही संभव है, इसलिए हमें हर समय अपनी दैनिक दिनचर्या के साथ प्रभु का नाम स्मरण करते रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत में आस्था का ही उदाहरण है कि सवा महीने में 65 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। इस मौके पर शहर की विभिन्न संस्थाओं को पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।