{"_id":"681dd97cc32a2655f20492b1","slug":"video-bahadurgarhs-parnaala-sarpanch-donated-his-honorarium-to-operation-sindoor-decided-to-donate-rs-3-lakh-to-the-center-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के परनाला सरपंच ने ऑपरेशन सिंदूर को दिया अपना मानदेय, 3 लाख रुपये केंद्र को देने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के परनाला सरपंच ने ऑपरेशन सिंदूर को दिया अपना मानदेय, 3 लाख रुपये केंद्र को देने का फैसला
केंद्र सरकार ने 22 अपै्रल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले का प्रतिशोध लेते हुए ऑपरेश सिंदूर चलाया। ऐसे में पूरा देश सेना और सरकार के साथ खड़ा हो गया है। इस समय देश में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे हालात में भातरीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए परनाला हसनपुर गांव की सरपंच मुकेश अशोक राठी ने शानदार पहल की है।
उन्होंने अपना पांच साल का मानदेय केंद्र सरकार के सहायता कोष में देने का फैसला लिया है। इस दौरान गांव में बैठक भी की गई। बैठक में काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। सभी ने बैठक में भारत माता की जय के नारे भी लगाए। गांव में पंच और महिलाओं के साथ बैठक कर सरपंच मुकेश देवी और उनके पति सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी ने यह फैसला लिया है।
सरपंच मुकेश और एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी ने बताया कि हरियाणा सरकार की तरफ से हर महीने सरपंच को 5 हजार मानदेय मिलता है जो पांच साल में तीन लाख रुपये होता है। अब उन्होंने इस मानदेय को 3 लाख रुपये ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए दिया है। उन्होंने कहा कि आतंक का पूरी तरह सफाया होना मानवता के लिए जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।