बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Residents of three colonies, plagued by contaminated drinking water and blocked sewage lines, vented their anger and staged a protest at the XEN's office.

बहादुरगढ़: दूषित पेयजल और सीवरेज ब्लॉक से परेशान तीन कॉलोनियों के लोगों का फूटा गुस्सा, एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन

Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:55 PM IST
Residents of three colonies, plagued by contaminated drinking water and blocked sewage lines, vented their anger and staged a protest at the XEN's office.
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र अंतर्गत वार्ड-3 की सुभाष नगर, बलजीत नगर व डीआईजी कॉलोनी में कई दिनों से रही दूषित पेयजल आपूर्ति और सीवरेज ब्लॉक की समस्या से परेशान कॉलोनीवासियों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता अमन मोर से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा की अगुवाई में पहुंचे कॉलोनीवासियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए जल्द और स्थायी समाधान करवाने की मांग की। कॉलोनीवासियों के साथ पहुंचे पालेराम ने बताया कि सुभाष नगर, डीआईजी कॉलोनी व बलजीत नगर में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति को लेकर परेशानी बनी हुई है। कई घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। वहीं, सीवरेज लाइन बार-बार ब्लॉक होने के कारण गंदा पानी गलियों में जमा हो जाता है। इससे कॉलोनी में बदबू का माहौल बना रहता है और लोगों को आवागमन में भी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने बताया कि दूषित पानी की आपूर्ति के कारण उन्हें पेयजल को लेकर भी चिंता बनी रहती है। कॉलोनीवासियों ने विभाग से पेयजल लाइन की जांच करवाने के साथ सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल अस्थायी तौर पर समस्या दूर करने के बजाय ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे भविष्य में बार-बार सीवरेज ब्लॉक होने और दूषित पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। पूर्व वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा ने कहा कि कॉलोनी के लोगों को लंबे समय से इन समस्याओं से परेशानी हो रही है। उन्होंने अधिशासी अभियंता अमन मोर से मांग की कि सीवर लाइन की सफाई करवाने के साथ पेयजल आपूर्ति की भी जांच करवाई जाए और समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता अमन मोर ने कॉलोनीवासियों की समस्याएं सुनने के बाद उन्हें जल्द राहत का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सीवरेज ब्लॉक की समस्या से फौरी राहत दिलाने के लिए सुपर सकर मशीन से सीवर लाइन की सफाई करवाई जाएगी। इसके साथ ही करीब एक सप्ताह में समस्या का स्थायी समाधान करने की दिशा में काम किया जाएगा। अमन मोर ने बताया कि स्थायी समाधान के लिए नाहरा-नाहरी रोड की साइड से एक नई सीवरेज लाइन में कनेक्शन किया जाएगा। नई लाइन से कनेक्शन होने के बाद सुभाष नगर में बार-बार सीवरेज ब्लॉक होने की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ: नाग पंचमी के अवसर पर डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में हुई पूजा, पहुंचीं दिव्या गिरी

17 Aug 2026

अयोध्या में शीशा टूटा, फिर भी सवारियां लेकर दौड़ रही ई-बस

17 Aug 2026

अमेठी में सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

17 Aug 2026

TB Free Panchayats: कुल्लू की 35 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त होने पर सम्मानित, गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से नवाजा

17 Aug 2026

Chintpurni Temple: सुगम दर्शन व्यवस्था बंद करे सरकार, 77 वर्षीय श्रद्धालु ने उठाए सवाल

17 Aug 2026
विज्ञापन

Greater Noida Protest: 'अपना हक लेकर रहेंगे', सैकड़ों किसानों ने प्राधिकरण की ओर कूच कर गिरफ्तारी दी

17 Aug 2026

करतार बस हादसे पर भाजपा का मोर्चा, बसों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग

17 Aug 2026
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था, घर-घर से कचरा उठाने वाले टिपपरो के भी लगे ब्रेक

17 Aug 2026

कानपुर: नवाबगंज जागेश्वर मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर शिवलिंग का जल-दूध से अभिषेक

17 Aug 2026

सावन का तीसरा सोमवार: शाहजहांपुर में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

17 Aug 2026

लखनऊ: आइडियल कॉलोनी के सामने झुकी जीएसआई की बाउंड्री वॉल, हादसे का खतरा

17 Aug 2026

Sirmaur : नितिन चौहान बोले- किसी के खिलाफ मोर्चा नहीं, अपनी मजबूत जमीन तैयार करेगी लोजपा

17 Aug 2026

Labour Protest: ऊना में भारतीय मजदूर संघ की रोष रैली, 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

17 Aug 2026

Pilibhit: गौरीशंकर मंदिर में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

17 Aug 2026

अंबाला: डीएसपी सहित पुलिस पर हमले की एनआईए जांच की मांग, एक्स पुलिस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने जिला परिषद के सीईओ को सौंपा ज्ञापन

17 Aug 2026

सुल्तानपुर में भारतीय मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन, 22 सूत्री मांग पत्र सौंपा

17 Aug 2026

सुल्तानपुर में बेलवाई और जनवारी नाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़

17 Aug 2026

लखनऊ: बिठूर से गंगाजल लेकर इटौंजा लौटे 13 सौ कांवड़ियों ने रत्नेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

17 Aug 2026

फरीदकोट में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की 2 दिवसीय कलम छोड़ हड़ताल शुरू

उफनाई गंगा: शुक्लागंज में आठ मोहल्लों में घुसा पानी, छतों पर गुजर-बसर कर रहे लोग

17 Aug 2026

Jwalamukhi Temple: छठी, सप्तमी और अष्टमी को 24 घंटे खुला रहेगा ज्वालामुखी मंदिर, सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

17 Aug 2026

Pratapgarh News - मट्टन नाला में नहाने गए भाई-बहन लापता, तलाश जारी, परिवार में मचा कोहराम

17 Aug 2026

लखनऊ: चौक के बाग महानारायण गोमती पहलवान अखाड़े में कुश्ती का हुआ आयोजन

17 Aug 2026

लखनऊ: हाईकोर्ट के आदेश पर चला नगर निगम का बुलडोजर, नाले पर बने अवैध निर्माण ध्वस्त

17 Aug 2026

VIDEO: बदायूं के कछला गंगा घाट पर उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

17 Aug 2026

पानीपत: केंद्रीय मंत्री से मिलने के लिए आंगनबाड़ी व मजदूर संगठनो का प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोंकझोंक

17 Aug 2026

Bihar: 51 की उम्र में Dr. Dhananjay Dubey ने 6111 मीटर ऊंची Mount Yunam पर तिरंगा लहराकर रचा इतिहास!

17 Aug 2026

जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पर पेट्रोल टैंकर और वेन्यू कार भिड़ी, हादसा टला

17 Aug 2026

कानपुर: मानसूनी ट्रफ लाइन के नजदीक होने से तेज बारिश, मौसम विशेषज्ञ ने बताया कारण

17 Aug 2026

Karnaprayag: पहाड़ी से गिरे बोल्डर, सिमली-अल्मोड़ा हाईवे हुआ बंद

17 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed