{"_id":"681dd44d072338982b01f20d","slug":"video-sarpanch-filed-a-case-of-attempted-murder-in-sonipat-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में सरपंच ने दर्ज कराया हत्या की कोशिश का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में सरपंच ने दर्ज कराया हत्या की कोशिश का मुकदमा
सोनीपत के गांव दुभेटा के सरपंच पर पांच राउंड फायरिंग करने के मामले में सरपंच ने अज्ञात हमलावरों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सरपंच ने इस संबंध में गन्नौर थाना में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है।
सरपंच विकास ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार रात को कार में सवार होकर अपने गांव दुभेटा से सोनीपत सेक्टर-33 स्थित सुपरमैक्स सोसाइटी में अपने घर लौट रहे थे। वह रोजाना सुबह गांव में आते हैं और रात को वापस लौट जाते हैं। जब वह गांव कैलाना के पास पहुंचे तो बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने उनकी कार पर अचानक फायरिंग कर दी। उन्होंने तुरंत अपनी कार को साइड में रोक लिया।
वह कार में बैठे रहे। हमलावरों ने उन पर करीब पांच गोलियां चलाई और फिर जान से मारने की धमकी देकर नहर के रास्ते सिटावली गांव की तरफ भाग गए। उनके जाने के वह कार से उतरकर कैलाना गांव की तरफ भागे। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। रात को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सरपंच विकास का कहना है कि हमला अचानक हुआ, जिससे वह स्तब्ध हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है।
सरपंच ने गोली चलाने की सूचना दी थी। उनकी कार में गोलियां लगी हैं। सरपंच पर करीब पांच फायर किए हैं। हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, गन्नौर।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।