Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
NHM Director inspected the hospital in Sonipat and took stock of disaster management preparations
{"_id":"681dd1ff5f5170cfd7067404","slug":"video-nhm-director-inspected-the-hospital-in-sonipat-and-took-stock-of-disaster-management-preparations-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में एनएचएम निदेशक ने किया अस्पताल का निरीक्षण, आपदा प्रबंधन की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में एनएचएम निदेशक ने किया अस्पताल का निरीक्षण, आपदा प्रबंधन की तैयारियों का लिया जायजा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हरियाणा के निदेशक डॉ. जितेंद्र कादियान ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उनका उद्देश्य अस्पताल में सरकार की तरफ से प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखना रहा। साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का निरीक्षण किया।
निदेशक डॉ. जितेंद्र कादियान ने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर जांच की। उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विशेष वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इसके बाद निदेशक ने अस्पताल के चिकित्सकों व स्टाफ कर्मियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्हें आपदा की स्थिति में अपनाए जाने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। निदेशक ने कहा कि सरकार की योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। यदि कहीं किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एनएचएम कर्मियों की विभिन्न मांगों पर बात करते हुए निदेशक डॉ. जितेंद्र कादियान ने माना कि मिशन के अंतर्गत कई कमियां हैं, जिनमें प्रमुख रूप से समय पर वेतन भुगतान और संसाधनों की कमी शामिल है। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि आने वाले समय में इन कमियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।