Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Orders issued for fire department personnel in Kaithal not to leave the fire station under any circumstances
{"_id":"681dd43d6e8f0d1bae01e880","slug":"video-orders-issued-for-fire-department-personnel-in-kaithal-not-to-leave-the-fire-station-under-any-circumstances-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल में दमकल विभाग के कर्मियों के लिए किसी भी सूरत में फायर स्टेशन न छोड़ने के जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में दमकल विभाग के कर्मियों के लिए किसी भी सूरत में फायर स्टेशन न छोड़ने के जारी किए आदेश
भारत-पाक युद्ध की आशंका के बीच आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग भी सतर्क हो गया है। ऐसे में अब आला अधिकारियों की ओर से दमकल विभाग के कर्मियों को किसी भी सूरत में फायर स्टेशन न छोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस समय दमकल विभाग के पास पूरे जिले में 12 गाड़ियां हैं। इसमें आग बुझाने वाली दो बाइक भी शामिल है। इसके साथ ही 50 से अधिक कर्मी कार्यरत हैं। इस समय विभाग की ओर से चीका, सीवन, पूंडरी और राजौंद क्षेत्र में यह गाड़ियां खड़ी की गई है। यदि जरूरत पड़ी तो इन गाड़ियों को जिला मुख्यालय में बुलाया जाएगा।
कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण-
आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग के कर्मियों को विभाग के मुख्यालय में कर्मियों को भी प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसके तहत शुक्रवार को दमकल विभाग के केंद्र में सभी उपकरणों को चलाकर देखा गया। इसमें विभाग की ओर से प्रयोग की जाने वाली लाइटों से लेकर अन्य उपकरणों को भी चलाया गया। अधिकारियों का कहना था कि यह एक आपातकालीन की स्थिति से निपटने का एक पूर्वाभ्यास रहा है।
कैथल के फायर ऑफिसर उत्कर्ष ने बताया कि सरकार व जिला प्रशासन के आदेशों के तहत भारत-पाक युद्ध की आशंका के बीच आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यह अभ्यास किया गया है। इसके तहत किसी भी फायर कर्मी को स्टेशन नहीं छोड़ने के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें सभी कर्मियों को छु्ट्टियों को रद्द कर दिया गया है। दमकल विभाग भी किसी भी आपातकालीन स्थिति में निपटने के लिए तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।