Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Nangal Chaudhary: Devotees to immerse themselves in devotion to Lord Shiva; 45th Jagran celebration in full swing in Nangal Chaudhary.
{"_id":"6a83197c926de7417e039ce7","slug":"video-nangal-chaudhary-devotees-to-immerse-themselves-in-devotion-to-lord-shiva-45th-jagran-celebration-in-full-swing-in-nangal-chaudhary-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर दो युवकों पर चाकुओं से हमला, पीछा करते हुए पहुंचे हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर दो युवकों पर चाकुओं से हमला, पीछा करते हुए पहुंचे हमलावर
कैथल। नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दो युवकों पर चार हमलावरों ने चाकूओं से हमला कर दिया। हमले में गांव क्योड़क निवासी 24 वर्षीय अभिषेक और 29 वर्षीय कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर दोनों का गाड़ी से पीछा करते हुए अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी के बाहर उन्हें घेरकर चाकूओं से छाती और पेट पर कई वार किए। अस्पताल कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन परिजन दोनों को निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं एफएसएल की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
खेत में जाते समय बाइक को मारी टक्कर घायल अभिषेक के परिजन रजत ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे कुलदीप बाइक से खेत में घास लेने जा रहा था। इसी दौरान थार गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। इसके बाद उसे गांव के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया। वहां से उसे कैथल नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर साथ में उसके साथ अभिषेक भी आया।
मेडिकल करवाने पहुंचे तो किया हमला परिजनों के अनुसार चोटों का मेडिकल करवाने और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे थे। करीब 12 बजे आरोपी उनका पीछा करते हुए थार गाड़ी से अस्पताल पहुंच गए। इमरजेंसी के बाहर दोनों युवकों को घेरकर चाकूओं से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों और अन्य लोगों को अपनी ओर आते देखकर हमलावर मौके से भाग निकले। अब तक की जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले घायल कुलदीप की आरोपियों के साथ कहासुनी हुई थी और आपस गाली गलौज के साथ मारपीट भी हुई थी। इसी रंजिश में हमला किए जाने का आरोप है। घायल के परिजनों अनुसार गोविंद पहले भी जेल जा चुके है। वह आपराधिक किस्म का युवक है।
अभिषेक की शिकायत पर कातिलाना हमले की प्राथमिकी : डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि घायल अभिषेक की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कातिलाना हमले के संबंध में बीएनएस की धारा 109 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी गोविंद क्योड़क गांव का रहने वाला है। गोकन गांव ग्योंग का रहने वाला है और बाकी की पहचान को प्रयास जारी है। डीएसपी के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने नागरिक अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल प्रशासन ने दी पुलिस को सूचना : नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. दिनेश कंसल ने बताया कि क्योड़क के दो युवक घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे थे। उपचार के दौरान कुछ युवकों ने इमरजेंसी के बाहर उन पर हमला कर दिया। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।
अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: अस्पताल में दिनदहाड़े दो युवकों पर चाकू से हमला होने की घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। लोगों में महेश, राजू ने कहा कि नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर इस तरह वारदात होना बेहद गंभीर मामला है। अस्पताल में मरीजों के साथ उनके परिजन और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहते हैं। ऐसे में हथियार लेकर हमलावरों का अस्पताल परिसर तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक को दर्शाता है। लोगों का कहना था कि इमरजेंसी जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा कर्मियों की पर्याप्त तैनाती होनी चाहिए और प्रवेश करने वाले लोगों पर निगरानी रखी जानी चाहिए। यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती तो हमलावरों को रोकने में मदद मिल सकती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।