Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Umaria: Tired of religious persecution, five people of Mahura village will change their religion
{"_id":"681d9af863e626bb1d0358aa","slug":"troubled-by-social-injustice-the-family-left-religion-and-will-adopt-islam-umaria-news-c-1-1-noi1225-2925007-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Umaria News: धार्मिक प्रताड़ना से तंग आकर अपना धर्म बदलेंगे महुरा गांव के पांच लोग, जानें आखिर क्या है माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: धार्मिक प्रताड़ना से तंग आकर अपना धर्म बदलेंगे महुरा गांव के पांच लोग, जानें आखिर क्या है माजरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 09 May 2025 08:25 PM IST
जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत महुरा गांव में पांच लोगों का एक परिवार सामाजिक बहिष्कार और धार्मिक प्रताड़ना से इस कदर टूट चुका है कि अब उन्होंने हिन्दू धर्म त्यागकर मुस्लिम धर्म अपनाने का निर्णय ले लिया है। यह कदम उन्होंने समाज के तथाकथित धर्म के ठेकेदारों की अमानवीय व्यवहार और प्रशासनिक उपेक्षा के कारण उठाया है। पीड़ित परिवार लंबे समय से न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर उन्हें राहत नहीं मिल सकी।
दरअसल, महुरा गांव में कुछ दिन पहले एक धार्मिक आयोजन हुआ था, जिसमें आयोजनकर्ताओं ने गांव के इस परिवार से 18,000 रुपये का चंदा मांगा। आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद, परिवार ने 10,000 रुपये का भुगतान किया। इसके बावजूद चंद्रभान सिंह, अनिल सिंह और मथुरा सिंह नामक व्यक्तियों ने उन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने आदेश जारी कर दिया कि इस परिवार को अब किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल न किया जाए।
सामाजिक बहिष्कार का असर इस कदर हुआ है कि अब पीड़ित परिवार की बेटी की शादी भी संकट में आ गई है। समाज में किसी भी आयोजन में शामिल न किए जाने से उन्हें न केवल मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है बल्कि आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी भारी नुकसान हो रहा है। इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ परिवार ने पहले पुलिस अधीक्षक और फिर कलेक्टर से शिकायत की, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। निराशा और हताशा के चलते अब उन्होंने धर्म परिवर्तन का निर्णय लिया है।
पीड़ित किशन सिंह ने बताया कि हमने सभी दरवाजे खटखटाए, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। हमारी बेटी की शादी भी अब अटक गई है। ऐसे में अब हमारे पास मुस्लिम धर्म अपनाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा। यह मामला सामने आने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष और जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।