{"_id":"681f2d889046b8b8600c2104","slug":"video-in-mau-sp-inaugurated-the-police-booth-with-vedic-chanting-2025-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ में एसपी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया पुलिस बूथ का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में एसपी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया पुलिस बूथ का उद्घाटन
मधुबन तहसील क्षेत्र के फतहपुर मंडाव स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने शनिवार को पुलिस बूथ का उद्घाटन किया। इससे पहले पंडित अश्वनी पांडेय ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इलामारन जी ने बताया कि पुलिस बूथ सीसीटीवी कैमरे से लैस है। बाजार की गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी। मधुबन सीओ अभय सिंह ने कहा कि चार किलोमीटर की दूरी पर ही बलिया जनपद शुरू हो जाता है। बाजार में बलिया सहित आसपास के कई गांव के लोग आते हैं। पुलिस बूथ पर तैनात कर्मी इब्राहिमपट्टी तिराहा, रतोय ताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। इस दौरान रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक मोहन प्रसाद, प्रधान जगदीश राजभर, आनंद मौर्य, वकार अहमद, नासिर उस्मानी आदि लोग मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।