{"_id":"681f2d5d02bd5086db0dc0e0","slug":"video-chetak-competition-organized-in-mau-buxars-mare-bijli-rani-ran-the-fastest-2025-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ में चेतक प्रतियोगिता का आयेाजन, बक्सर की घोड़ी बिजली रानी सबसे तेज दौड़ी, मौके पर दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में चेतक प्रतियोगिता का आयेाजन, बक्सर की घोड़ी बिजली रानी सबसे तेज दौड़ी, मौके पर दिखा उत्साह
कोपागंज विकास खंड के इंदारा में शुक्रवार को महाराणा प्रताप चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिहार बक्सर के अजय सिंह के घोडी बिजली रानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।शुक्रवार की शाम आयोजित चेतक प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष मनोज राय व घोसी सपा विधायक सुधाकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर, घुड़सवारों को झंडी दिखाई। प्रतियोगिता में बलिया,आजमगढ़, गाजीपुर,बिहार,गोरखपुर के जनपदों के 50 घुड़सवारों ने अपने घोड़ों के साथ भाग लिया। जिसमें छाकडी,दो दाँत,नाकंद,पट्टा घोड़ो का दौड़ हुआ। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की भीड़ मौजूद रही। कुल तीन चक्र की प्रतियोगिता चली। जिसमे अजय सिंह बिहार बक्सर को प्रथम, रणजीत सिंह बलिया का द्वितीय, राजेश यादव का तृतीय स्थान घोषित किया। प्रथम को एलईडी टीवी, द्वितीय को कूलर,तृतीय को साइकिल से पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा ट्राफी के साथ आकर्षक उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलापंचायत अध्यक्ष मनोज राय व सपा विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है। इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन से अपनापन का एहसास होता है। साथ ही अपनी संस्कृति और सभ्यता को करीब से जानने का मौका मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।