{"_id":"681f92088d06dee4100b06b0","slug":"video-preparations-to-start-liver-transplant-center-in-gsvm-medical-college-from-next-year-2025-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में अगले साल से लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में अगले साल से लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर शुरू करने की तैयारी
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने कार्निया, गुर्दा, हृदय के बाद अब लिवर ट्रांसप्लांट की भी तैयारी शुरू कर दी है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर शुरू करने की भी तैयारी है। अस्पतालों में कुछ संसाधन हैं, कुछ का इंतजाम करने में एक साल लग जाएगा। अगले साल से लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर भी शुरू करने की योजना है। इस तरह जीएसवीएम प्रदेश का पहला मेडिकल होगा, जहां चार अंगों का प्रत्यारोपण किया जा सकेगा।
डॉ. काला ने बताया कि सबसे पहले शुरुआत कार्निया प्रत्यारोपण के क्षेत्र में की गई थी। इस समय अस्पताल में कार्निया बैंक भी संचालित किया जा रहा है। साथ ही अब गुर्दा ट्रांसप्लांट सेंटर की अनुमति मिल गई है। जल्दी ही गुर्दा ट्रांसप्लांट मल्टी सुपर स्पेशियलिटी एंड पीजीआई के गुर्दा रोग विभाग में शुरू कर दिया जाएगा। एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में हार्ट ट्रांसप्लांट सेंटर की तैयारी पूरी है। उपकरण उपलब्ध हैं। सेंटर के लिए लाइसेंस मिलते ही हृदय प्रत्यारोपण होने लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।