{"_id":"681f421991e28c07580e53ea","slug":"video-abdakaranagara-ma-rajasha-ma-yavaka-ka-hataya-palsa-aarapaya-ka-talsha-ma-jata-2025-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में रंजिश में युवक की हत्या, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में रंजिश में युवक की हत्या, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
यूपी के अंबेडकरनगर में चार दिन पूर्व आर्केस्ट्रा के दौरान हुए विवाद की रंजिश में शुक्रवार रात एक युवक को दबंग उठा ले गए। देर रात वह निर्वस्त्र अवस्था में गंभीर रूप से घायल गांव किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिवार के लोगों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
घटना टांडा कोतवाली इलाके के पकड़ी भोजपुर गांव की है। गांव निवासी संजय यादव उर्फ तेगा (40) शुक्रवार को अपने परिवार के साथ रिश्तेदार रामकिशोर की बेटी की शादी में सम्मनपुर क्षेत्र में बरियावन के पास एक मैरिज हाल में आया था। रात करीब 12 बजे संजय शादी के कार्यक्रम से लापता हो गए। बाद में पता चला कि कुछ लोग उसे जबरदस्ती अपने साथ उठा ले गए हैं।
रात करीब 2.30 बजे परिवार के लोगों को सूचना मिली कि संजय खून से लथपथ गांव किनारे पड़ा है। सूचना पर डायल 112 पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। संजय के हाथ-पैर टूटे थे। संवेदनशील अंगों पर भी प्रहार किया गया था। मरणासन्न अवस्था में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर लाया गया। वहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।