{"_id":"681ee9b145ce16d0730d07cc","slug":"video-baba-laat-bhairav-wishes-for-success-of-operation-sindoor-devotees-performed-aarti-2025-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी के न्यायाधीश बाबा लाट भैरव से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की कामना, भक्तों ने उतारी आरती; देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के न्यायाधीश बाबा लाट भैरव से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की कामना, भक्तों ने उतारी आरती; देखें VIDEO
शनिवार को नमामि गंगे गंगा विचार मंच व श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति की ओर से कज्जाकपुरा स्थित बाबा श्री कपाल भैरव प्रसिद्ध लाट भैरव मंदिर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की कामना की गई। नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के संयोजन में बाबा श्री के विग्रह पर सिंधुर का लेपन किया गया। भारत के स्वाभिमान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए सभी ने आतंकवाद के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। मंदिर परिसर में महिलाशक्तियों ने हाथों में भारतीय लड़ाकू विमान राफेल और आईएनएस विक्रांत के चित्रों के साथ भारत के विजय के लिए प्रार्थना की। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भी खूब सराहा। पौराणिक लाट भैरव तालाब पर रंगोली कलाकार चांदनी विश्वकर्मा द्वारा सेना को समर्पित आकर्षक रंगोली तैयार की गई थी। ॐ जय भैरव देवा स्वामी जय भैरव देवा के स्वर के साथ विधिवत आरती उतारी गई। भारत माता की जय, वंदे मातरम, आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर सभी ने आक्रोश प्रकट किया। भक्तों ने श्रद्धा और विश्वास रूपी दरबार में राष्ट्रीय भावना के साथ बाबा के सम्मुख शीश नवाया। शिवम ने कहा कि भारतीय सैन्य ताकतों के कारण ही हम सुकून की नींद सो पा रहें हैं। ईश्वर उन्हें और अधिक सामर्थ्यवान बनाएं। इस दौरान संजय पांडेय, जय विश्वकर्मा, किरण पांडेय, पूजा गुप्ता, सपना वर्मा, अमन, कार्तिक, शिवाय, राजेश, नीलू सोनू, पवन आदि सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।