फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pickup driver attacked during traffic jam

Ambedkar Nagar News: जाम के दौरान पिकअप चालक पर हमला

Sat, 01 Aug 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 01 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pickup driver attacked during traffic jam
जलालपुर। क्षेत्र के नगपुर करीमपुर निवासी बदरूज्जमा के अनुसार 31 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह पिकअप वाहन लेकर नगपुर चौराहे की ओर जा रहे थे। रास्ते में जाम लगने पर उन्होंने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान बाइक और एक चारपहिया वाहन से पहुंचे कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता

अंबेडकरनगर। अकबरपुर के एक व्यक्ति के अनुसार उनकी 14 वर्षीय पुत्री लोरपुर के एक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। 30 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे उनकी पुत्री स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। स्थानीय बच्चों ने बताया कि छात्रा दो युवकों के साथ मोटरसाइकिल पर जाती हुई दिखाई दी थी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



पुरानी रंजिश में युवक को पीटा
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के लोरपुर ताजन निवासी सुभाष चंद्र के अनुसार 30 जुलाई की शाम करीब आठ बजे गांव के रास्ते में पुरानी रंजिश में पट्टीदार विवेक ने उन्हें रोककर लाठी-डंडे से पिटाई की। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नकदी और जेवर के साथ युवती लापता

अंबेडकरनगर। अकबरपुर के एक व्यक्ति के अनुसार 30 जुलाई की रात करीब 10 बजे उनकी 22 वर्षीय पुत्री को गांव निवासी प्रमोद बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती घर से जेवर और नकदी भी साथ ले गई है। हर-संभव स्थान पर तलाश के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

सीमांकन पत्थर उखाड़ने में एफआईआर

हजपुरा। सम्मनपुर के रामपुर मंगुराडिला निवासी रक्षाराम वर्मा के अनुसार ग्राम माउख में उनका सहसंक्रमणीय भूमिधर के रूप में नाम दर्ज है। भूमि विवाद से संबंधित वाद का निस्तारण 25 सितंबर 2025 को अपर उपजिलाधिकारी अकबरपुर की कोर्ट से हुआ था। इसके बाद दिलीप, अमरनाथ, राम अचल, कौशलेश, दीपक, चंद्रभान, अशोक कुमार सहित अन्य लोगों ने एकजुट होकर राजस्व टीम की ओर से लगाए गए सीमांकन के पत्थर उखाड़ दिए। वहीं मनोज कुमार ने गिट्टी और मोरंग गिराकर कब्जा कर रखा है। थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त

हजपुरा। सम्मनपुर के कटघर मुसा (ब्राहिमपुर) निवासी दीपमाला के अनुसार उनके मकान के बगल में पड़ोसी रविंद्र का पुराना शीशम का पेड़ झुका हुआ था। उन्होंने कई बार पेड़ कटवाने के लिए कहा था लेकिन इसे नहीं हटाया गया। 19 जुलाई की सुबह करीब सात बजे शीशम का पेड़ उनके मकान पर गिर गया जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद रविंद्र, सुरेंद्र, महेंद्र, सचिन, राहुल और अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।


महिला को पीटने के मामले में एफआईआर

हजपुरा। सम्मनपुर के मोहिद्दीनपुर निवासी प्रीति के अनुसार 31 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे गांव के ही राजेश कुमार और उनकी पत्नी मिथलेश गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर दोनों ने मिलकर उनकी पिटाई की। शोर सुनकर स्थानीय लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed