{"_id":"6a6e3c407ed290e64608629d","slug":"consumers-received-uninterrupted-supply-after-three-kilometers-of-dilapidated-wires-were-replaced-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-161886-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तीन किलोमीटर जर्जर तार बदले, तो उपभोक्ताओं को मिले निर्बाध आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तीन किलोमीटर जर्जर तार बदले, तो उपभोक्ताओं को मिले निर्बाध आपूर्ति
Sun, 02 Aug 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर-अयोध्या मार्ग के चुंगी तिराहे पर जर्जर बिजली के तार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। उमस भरी गर्मी के बीच जिले में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक, शाम ढलते ही बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो जाती है, जिससे घरेलू कामकाज, व्यापार और विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
बैरमपुर बरवा उपकेंद्र से जुड़े लगभग 150 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इनमें शिवबाबा, रामनगर पहितीपुर, महामाया इंजीनियरिंग कॉलेज, मिर्जापुर और अकबरपुर टाउन फीडर शामिल हैं। अकबरपुर टाउन फीडर से जुड़े अयोध्या-मार्ग, नाका चुंगी और तमसा मार्ग के तार जगह-जगह से टूट गए हैं। विशेष रूप से नाका चुंगी के पास सबसे जर्जर तारों की स्थिति है, जहां ओवरलोडिंग के कारण लगभग हर दिन तार टूट जाते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। यह समस्या पिछले छह महीनों से लगातार बनी हुई है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए करीब तीन किलोमीटर लंबी बिजली केबल बदलने की आवश्यकता है।
-- -
फोटो-19
क्षेत्र में शायद ही कोई ऐसा दिन बचा हो, जब दिन-रात बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या न हो। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी जर्जर हो चुके तारों को विभाग बदलवा रहा है।
विज्ञापन
- शिवशंकर सिंह, मीरानपुर
-- --
फोटो-20
बिजली विभाग द्वारा लगाए गए बिजली केबल जर्जर हो गए हैं। जगह जगह बिजली के तारों में जोड़ लग गए हैं। इसके चलते बिजली का लोड़ बढ़ने के साथ ही बिजली तार टूटने से दिन-रात कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है।
- प्रदीप कुमार, नाका चुंगी