{"_id":"6a6e3ac126faf6cd1209a386","slug":"essential-swimming-exercises-and-rescue-techniques-taught-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-161942-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सिखाए गए तैराकी के जरूरी अभ्यास और बचाव के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सिखाए गए तैराकी के जरूरी अभ्यास और बचाव के तरीके
Sat, 01 Aug 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। शहर के एकलव्य स्टेडियम में रविवार को तैराकी शिविर का आयोजन किया गया। जीवन रक्षक वीरेंद्र निषाद ने प्रतिभागियों को तैराकी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया। प्रशिक्षण के दौरान तैराकी की तकनीक के साथ जल सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को पानी में संतुलन बनाए रखने, तैराकी के दौरान सावधानियों और आपात स्थिति में बचाव के तरीकों का अभ्यास कराया गया। वीरेंद्र निषाद ने बताया कि तैराकी जीवन में उपयोगी कौशल है। सही प्रशिक्षण और नियमित अभ्यास से तैराकी में बेहतर दक्षता हासिल की जा सकती है।
अरियौना वार्ड में चला सफाई अभियान
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के अरियौना वार्ड वार्ड में शनिवार को नगर पालिका की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान क्षेत्र में जमा कचरे को हटाकर जगह-जगह सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। नगर पालिका की टीम ने सफाई कार्य के साथ-साथ कचरा प्रबंधन व्यवस्था की जानकारी भी स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय निवासियों से अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की गई। (संवाद)
57 लाभार्थियों के बने आयुष्मान कार्ड
अंबेडकरनगर। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत शनिवार को जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने योजना से वंचित पात्र परिवारों के सदस्यों का पंजीकरण किया और उनका आयुष्मान कार्ड बनाया।अभियान में 57 लाभार्थियों को योजना से जोड़ा गया। विशेष रूप से बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता दी गई ताकि उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
विज्ञापन
शिविर में सुलझी बिलिंग शिकायतें
अंबेडकरनगर। अकबरपुर बिजली परिसर में शनिवार को विद्युत विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया और बकाया वसूली भी की गई। रीडिंग त्रुटि, गलत बिलिंग और अतिरिक्त शुल्क से जुड़ी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपने बिल सुधार और बकाया भुगतान की समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान करीब 49 हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। (संवाद)
किसानों को आधुनिक फसल प्रबंधन का प्रशिक्षण
कटेहरी। कृषि विज्ञान केंद्र पांती में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में किसानों को फसल प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को बेहतर उत्पादन और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. रामजीत ने किसानों को खेती में नई तकनीकों के उपयोग और फसल प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि वैज्ञानिक तकनीकों के प्रयोग से खेती को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।