फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   In some places, farmers found urea, while in others, they returned empty-handed.

Ambedkar Nagar News: कहीं मिली यूरिया तो कहीं खाली हाथ लौटे किसान

Sat, 01 Aug 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 01 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
In some places, farmers found urea, while in others, they returned empty-handed.
अजमेरी बादशाहपुर समिति से खाद ले जाता किसान।
अंबेडकरनगर। जिले में यूरिया खाद की किल्लत पहले की तुलना में कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन किसानों की परेशानी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। कई केंद्रों पर किसानों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी निराश लौटना पड़ रहा है। कुछ समितियों पर शुक्रवार को खाद का स्टॉक खत्म होने से किसान बिना यूरिया लिए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

शहजादपुर सहकारी समिति पर शनिवार को किसानों को यूरिया का वितरण होता नजर आया। खाद लेने पहुंचे किसानों ने बताया कि उन्हें दो बोरी यूरिया 540 रुपये में मिली। हालांकि किसानों ने खतौनी के आधार पर सीमित मात्रा में खाद वितरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि कम रकबे के आधार पर खाद मिलने से फसलों की जरूरत पूरी नहीं हो पाती और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। एआर कोऑपरेटिव राघवेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। जिला कृषि अधिकारी अरविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि किसानों को निर्धारित दर पर ही खाद उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

----
फोटाे-27
केस एक :
बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति तुरसमपुर में किसान खाद लेने पहुंचे थे। यहां 350 बोरी डीएपी खाद मौजूद मिली, लेकिन यूरिया खाद समाप्त हो चुकी थी। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति अजमेरी बादशाहपुर में 400 बोरी यूरिया और 300 बोरी डीएपी उपलब्ध मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फोटाे-28
केस दो :
जिला सहकारी सभा अयोध्या इल्तिफातगंज मार्ग अकबरपुर के बाहर मौजूद ऊंचे गांव निवासी दयाराम ने बताया कि वह खाद लेने आए थे। सचिव ने बताया कि बैंक जा रहे हैं। दोपहर तीन बजे के बाद आने पर खाद का वितरण करेंगे। सहकारी समिति सिझौली में यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध मिली।

अजमेरी बादशाहपुर समिति से खाद ले जाता किसान।

अजमेरी बादशाहपुर समिति से खाद ले जाता किसान।

अजमेरी बादशाहपुर समिति से खाद ले जाता किसान।

अजमेरी बादशाहपुर समिति से खाद ले जाता किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed